Posts

Showing posts from May, 2022

MP के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द मिलेगी यह सुविधा, होगा लाभ

Image
  MP के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द मिलेगी यह सुविधा, होगा लाभ इसके लिए अब सभी शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके मोबाइल पर NPS के बारे में अपडेट दिया जाएगा।इससे कर्मचारी-अधिकारी अपनी सैलरी का स्टेटस चेक कर पाएंग। भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों (MP Employees officers) के लिए बड़ी खबर है।मध्य प्रदेश शासन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए बड़ा फैसला किया है, इसके तहत अब कर्मचारियों को आईएफएमआईएस पोर्टल (IFMIS PORTAL) के जरिए NPS के सारे अपडेट्स मिलेंगे।वही कर्मचारियों को पेंशन में भी लाभ मिलेगा। शिवराज कैबिनेट के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली में कुछ बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए अब सभी शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके मोबाइल पर NPS के बारे में अपडेट दिया जाएगा।इससे कर्मचारी-अधिकारी अपनी सैलरी का स्टेटस चेक कर पाएंग। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा संचालित IFMIS PORTAL को अपग्रेड किया जा रहा है। इस पोर्टल को NPS अकाउंट वाले अधिकारियों एवं कर्मचार...

2022 Maruti Brezza में पहली बार मिल सकते हैं ये 12 फीचर्स, देखिए पूरी लिस्ट

Image
  2022 Brezza में हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई नए फंक्शनल फीचर मिल सकते हैं. Maruti Brezza 2022:  मारुति सुजुकी के अगले महीने 2022 ब्रेज़ा लॉन्च करने की उम्मीद है. इसमें एक फ्रेश एक्सटीरियर डिज़ाइन और इंटीरियर लेआउट मिलेगा. 2022 ब्रेज़ा अपने नाम से विटारा को भी हटा देगा. फेसलिफ्ट नए 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ब्रेज़ा में अपडेटेड इंजन भी मिल सकता है. 2022 ब्रेज़ा 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और ESP जैसे नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी. अन्य सेफ्टी फीचर्स को मौजूदा ब्रेज़ा से आगे ले जाने की संभावना है. 2022 ब्रेज़ा को 2022 बलेनो से एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक नया 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. 2022 ब्रेज़ा के लोअर वेरिएंट में पुरानी 7.0-इंच स्क्रीन मिलने की संभावना है जिसे हमने नए बलेनो के लोअर वेरिएंट और नए XL6 में देखा था. 2022 ब्रेज़ा में हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई नए फंक्शनल फीचर मिल सकते हैं. ऑटोमैटिक वेरिएं...