MP के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द मिलेगी यह सुविधा, होगा लाभ

 

MP के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द मिलेगी यह सुविधा, होगा लाभ


इसके लिए अब सभी शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके मोबाइल पर NPS के बारे में अपडेट दिया जाएगा।इससे कर्मचारी-अधिकारी अपनी सैलरी का स्टेटस चेक कर पाएंग।

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों (MP Employees officers) के लिए बड़ी खबर है।मध्य प्रदेश शासन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए बड़ा फैसला किया है, इसके तहत अब कर्मचारियों को आईएफएमआईएस पोर्टल (IFMIS PORTAL) के जरिए NPS के सारे अपडेट्स मिलेंगे।वही कर्मचारियों को पेंशन में भी लाभ मिलेगा।
शिवराज कैबिनेट के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली में कुछ बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए अब सभी शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके मोबाइल पर NPS के बारे में अपडेट दिया जाएगा।इससे कर्मचारी-अधिकारी अपनी सैलरी का स्टेटस चेक कर पाएंग।
इसके लिए वित्त विभाग द्वारा संचालित IFMIS PORTAL को अपग्रेड किया जा रहा है। इस पोर्टल को NPS अकाउंट वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए फ्रेंडली बनाया जा रहा है। आसान शब्दों में कहें तो कर्मचारियों की सैलरी में से किस महीने कितना पैसा काटा, आया और अकाउंट में शेयर मार्केट लिंक होने के कारण क्या लाभ मिला, सारी डिटेल्स मोबाईल पर ही मिल जाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभागीय सूत्रों की मानें तो हाल ही में पचमढ़ी में हुए चिंतन शिविर के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों को उनके पुरानी पेंशन के खाते के बारे में अपडेट रखने के लिए सॉफ्टवेयर में जो भी परिवर्तन आवश्यक हो, तुरंत किए जाए।ताकी कर्मचारियों की पेंशन और तमाम समस्याओं को लेकर परेशानी दूर हो सके और वे भविष्य में किसी भी तरह के आंदोलन का रूख ना करें।

Comments

Popular posts from this blog

New outlet open gsb pizza wala Frenchise in karhal

Business Ideas : ग्रामीण युवा सिर्फ 10 हज़ार रुपये की लागत में शुरू करें मुनाफे के ये बिज़नेस, होगी बंपर कमाई

Siddharth Shukla Actor die