ड्यूटी पर नशेबाज डॉक्टर, VIDEO:नाइट ड्यूटी पर नशा करके पहुंचा चिकित्सक रूम में सो गया, अटेंडरों ने सुनाई खरी खोटी


ड्यूटी पर नशेबाज डॉक्टर, VIDEO:नाइट ड्यूटी पर नशा करके पहुंचा चिकित्सक रूम में सो गया, अटेंडरों ने सुनाई खरी खोटी


नशे की हालत में डॉक्टर।

जिला अस्पताल में बीती रात एक डाक्टर पर शराब के नशे में नाइट ड्यूटी कर रहे थे। अटेंडर जब उपचार के लिए चिकित्सक के पास पहुंचे तो नशे की हालत में सोते मिले। चिकित्सक की ये हालत देख अटेंडरों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ये खबर सिविल सर्जन डॉ. अनिल गाेयल को लगी तो मध्य रात्रि में अस्पताल पहुंचे। इसके बाद चिकित्सक को उन्हें तत्काल घर भेज दिया। सिविल सर्जन डॉ गोयल ने तत्काल दूसरे डॉक्टर को नाइट ड्यूटी पर तैना किया गया गया। ये घटना के बाद सीएमएचओ डॉ. एसके व्यास ने नशे की हालत में ड्यूटी देने वाले चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।

जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर डॉक्टर हरेंद्र चतुर्वेदी को रोस्टर ड्यूटी के मुताबिक तैनात किया गया था। चिकित्सक रात्रि दस बजे ड्यूटी पर नशे की हालत में आए और ड्यूटी रूम में सो गए। वहीं, एक मरीज की हालत बिगड़ने पर अटेंडर बार-बार डॉक्टर को बुला रहे थे। लेकिन डॉ. चतुर्वेदी जागने नहीं रहे थे। इसी समय मरीज के साथ आए अटेंडर महिला व पुरूष ने नशे की हालत में चिकित्सक को जगाया। इस पर चिकित्सक की आवाज लड़खड़ा रही थी ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे थे। इसी समय चिकित्सक का वीडियो बना लिया। ऐसे में अटेंडरों ने डॉक्टर को खरीखोटी सुनाना शुरू कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल गोयल भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इस पूरे मामले की शिकायत सिविल सर्जन डॉ एसके व्यास से की गई है। सिविल सर्जन ने चिकित्सक चतुर्वेदी को नोटिस थमा दिया है। वहीं पूरे मामले की जानकारी भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस को दी गई है।

विक्रमपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ हैं डाक्टर

बताया जा रहा है कि डॉ. हरेंद्र चतुर्वेदी शहरी स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुरा में पदस्थ हैं। इन दिनों शहरी स्वास्थ्य केंद्र के साथ ग्रामीण अंचल में पदस्थ डॉक्टरों की प्रशिक्षण के तौर पर जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी के तहत मंगलवार की रात उनकी जिला अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन उनके शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचने के बाद बुधवार की सुबह सीएमएचओ डॉ. एसके व्यास ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

Comments

Popular posts from this blog

New outlet open gsb pizza wala Frenchise in karhal

Business Ideas : ग्रामीण युवा सिर्फ 10 हज़ार रुपये की लागत में शुरू करें मुनाफे के ये बिज़नेस, होगी बंपर कमाई

Siddharth Shukla Actor die